Event किसी भी हो रहे Action के लिए एक signal है, जिससे पता चलता है कि कोई action perform हुई है । या simply कह सकते हैं कि Events actions या occurrence होती हैं।

For Example -

  1. Page का browser में load होना एक event है।
  2. किसी भी Element / Tag पर mouse hover करना या mouse को element से हटना event है।
  3. Element / Tag को select करना Event है।
  4. Keyboard में कोई button press करना event है।
  5. किसी input box में लिखना Event है।
  6. Select Element में से option select करना Event है।
  7. Form को submit करना event है।

JavaScript में ऐसी बहुत सी Events हैं , उनमे से कुछ General & Daily bases पर use होने वाली events इस प्रकार हैं।

Event NameDescription
onloadजब Browser में page load होता है तब यह event होती है।
onmouseoverकिसी भी element पर mouse hover करते हैं , तब यह event होती है।
onmouseoutजब element के ऊपर mouse को हटाते हैं।
onclickकिसी Element पर click करने पर यह event occur होती है।
onchangeकिसी select list में से कोई particular element select / change करने पर यह event occur होती है।
onkeydownKeyboard में कुछ लिखने के लिए key press करते ही यह event occur होती है।
onkeypressऔर के press करने के बाद input में character लिखते ही यह event होती है।
onkeyupऔर जब key press करने के बाद button को release किया जाता है, यह event तब होती है।
onresetForm reset होने पर यह event होती है।
onsubmitForm के submit होने पर यह event occur होती है।
onresizewindow के resize करने पर यह event होती है।
onscrollPage scroll करने पर यह event होती है।
onbeforeprintकिसी page को print करने के लिए print dialog box open होने से पहले होती है।
onafterprintPage print हो जाने के बाद यह event occur होती है।

Important
Web Events Core JavaScript Language का part नहीं हैं , ये Browser APIs का part होती हैं जो कि Browser में inbuilt होती है।

आपने इस topic में JavaScript events की बारे जाना , Next Topic में इन्ही events को javaScript के through handle करना सीखेंगे।

Related Topics :

Rahul Kumar

Rahul Kumar

Hi ! I'm Rahul Kumar Rajput founder of learnhindituts.com. I'm a software developer having more than 4 years of experience. I love to talk about programming as well as writing technical tutorials and blogs that can help to others. I'm here to help you navigate the coding cosmos and turn your ideas into reality, keep coding, keep learning :)

Get connected with me. :) LinkedIn Twitter Instagram Facebook

b2eprogrammers